रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइन, इन 9 ‘नियमों’ का करना होगा पालन..

कोरोना वायरस की महामारी के दौर में भारतीय रेलवे ने ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की है

रेलवे ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए इन गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह यात्रियों से किया है. रेलवे के इन गाइडलाइंस में मास्‍क पहनने और आरोग्‍य सेतु एप डाउनलोड करने जैसी अहम सलाहें दी गई हैं.

ये हैं रेलवे की ओर से जारी 9 गाइडलाइंस..

  1. गाइडलाइंस के अनुसार, रेलवे स्‍टेशन पर एंट्री केवल कन्‍फर्म ई-टिकट के जरिये की जा सकेगी. इसके साथ ही साफ किया गया है कि कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं है. रेलवे स्‍टेशन से बाहर निकलने के लिए भी ई-टिकट दिखाना जरूरी होगा.
  2. यात्रियों को यात्रा के समय से करीब 90 मिनट पहले स्‍टेशन पहुंचना होगा ताकि थर्मल स्‍क्रीनिंग की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके.
  3. रेलवे स्‍टेशन पर सभी यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग होगी और Asymptomatic यानी कोरोना वायरस का कोइ भी लक्षण न दिखाने वाले यात्रियों को ही ट्रेन में एंट्री मिलेगी. एंट्री के समय, कोच और स्‍टेशन छोड़ने के समय हैंड सेनिटाइजर उपलब्‍ध कराया जाएगा.ट्रेन में एंट्री करते समय और यात्रा के दौरान मास्‍क पहना जरूरी होगा.
  4. सफर के पहले सभी यात्रियों के लिए आरोग्‍य सेतु APP को डाउनलोड करना जरूरी है.
  5. यात्रा के दौरान कंबल, चादर, पर्दे रेलवे की ओर से उपलब्‍ध नहीं कराए जाएंगे.
  6. यात्रियों को अपने साथ खाना और पानी लाना होगा.
  7. इसके साथ ही यात्रियों को सुविधा के लिहाज से कम से कम लगेज रखने की सलाह दी गई है.
  8. ट्रेन पर चढ़ते समय और यात्रा के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियम को पालन करना यात्रियों के लिए जरूरी है.
  9. यात्रियों के लिए गंतव्‍य स्‍थान (डेस्टिनेशन स्‍टेट/यूटी) के हेल्‍थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
Related Posts
Severe Cold Wave Grips Odisha; Yellow Warning Issued Until January 11

Bhubaneswar, Cuttack Record Coldest Nights in 13 Years Odisha is facing an intense Cold Wave, with Bhubaneswar recording its coldest Read more

Odisha’s Chilika Lake Becomes Birdwatchers’ Paradise with Over 11 Lakh Migratory Birds

Chilika Lake in Odisha has turned into a safe haven for migratory birds this winter. Tourists and birdwatchers from across Read more

From Mumbai to Bengal and the South: Major Elections India Will Witness in 2026

India’s Political Calendar Set for a High-Stakes Year The year 2026 is shaping up to be a crucial phase in Read more

No Star Heroine, 3.5-Hour Runtime, Adult Certificate — Yet a Massive Hit: How Dhurandhar Rewrote Bollywood Rules

Bollywood’s Comfort Zone Meets a Bold Disruption Bollywood has long relied on predictability. Familiar faces, safe runtimes, clean certificates, and Read more

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x